AAP नेता गोपाल राय ने बताया- आखिर क्‍यों लांच किया आइ लव केजरीवाल अभियान

आम आदमी पार्टी के दिल्ली संयोजक गोपाल राय ने बताया कि जनसंवाद कार्यक्रम के साथ-साथ एक और अभियान आइ लव केजरीवाल भी चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जो लोग जनसंवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दोबारा मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं, उन लोगों को पार्टी के साथ जोड़ने का काम किया जा रहा है।
जन-जन तक पहुंचेगा अभियान
मंडल प्रभारियों व इनसे जुड़े हुए लोगों के द्वारा आइ लव केजरीवाल का पर्चा जन-जन तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है। यह अभियान ऑटोरिक्शा वालों द्वारा शुरू किया गया और तेजी से दिल्ली में फैलता जा रहा है।

सेना के लिए रूस से ये तोहफे ला सकते हैं पीएम मोदी
सकारात्‍मक जानकारी के आधार पर शुरू हुआ अभियान
जनता की ओर से मिली सकारात्मक जानकारियों के आधार पर इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया। इसे मंडल प्रभारियों के माध्यम से घर-घर पहुंचाने का काम चल रहा है।
पार्टी ने जारी किया फोन नंबर
इस अभियान को अधिक व्यापक बनाने के लिए पार्टी ने एक नंबर 9871010101 जारी किया है। इस नंबर पर मिस्ड कॉल देकर कोई भी इस अभियान का हिस्सा बन सकता है। उन्होंने कहा कि इस अभियान को लेकर दिल्ली के लोगों ने जो उत्साह दिखाया है, उससे केजरीवाल सरकार की लोकप्रियता का पता चलता है।
 

More videos

See All