jagran

ममता बनर्जी पर एफआइआर करेंगे अर्जुन सिंह, मुख्यमंत्री पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

बैरकपुर से भाजपा सांसद अर्जुन सिंह ने मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी पर हत्या की कोशिश करने का आरोप लगाया है। वे रविवार को हुए हमले की घटना में मुख्यमंत्री के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराने जा रहे हैं। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद भाजपा सांसद ने मंगलवार को कहा कि वे बुधवार को ही सीएम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराएंगे।
उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी ने उनकी हत्या की साजिश रची थी। उन्होंने कहा कि बैरकपुर के पुलिस कमिश्नर मनोज वर्मा ने उन्हें रिवाल्वर की बट से मारा था। पहले लगा कि उन्होंने डंडे से प्रहार किया, लेकिन बाद में पता चला कि सीपी ने उन पर रिवाल्वर की बट से वार किया था।
भाजपा सांसद ने कहा कि इस राज्य में महिला, डाक्टर, वकील, पत्रकार कोई भी सुरक्षित नहीं है। इसके साथ ही सिंह ने यह कहा कि इन्हें रोकने से कुछ हासिल नहीं होने वाला है। उन्होंने कहा कि वह जिस दिन से भाजपा में शामिल हुए हैं उसके बाद से अभी उनके खिलाफ 47 मामले दर्ज कराए गए हैं। अब वह देखना चाहते हैं कि उनपर मामलों का शतक कब पूरा होगा।
गौर हो कि रविवार को बैरकपुर क्षेत्र में प्रदर्शन के दौरान हुए पथराव एवं पुलिस के लाठीचार्ज में भाजपा सांसद अर्जुन सिंह घायल हो गए थे। उन्हें महानगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली। भाजपा सांसद अस्पताल से निकलते ही कांकीनाड़ा, श्यामनगर, भाटपाड़ा, जगदल इत्यादि इलाकों में घायल पार्टी कार्यकर्ताओं के हाल पूछने पहंुचे। वे इस दिन बेलघडि़या अस्पताल में पार्टी कार्यकताओं को देखने गए थे। उन्होंने घायलों को उनके पास होने का आश्र्वासन दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि अत्याचार के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा। किसी भी सूरत में वे आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे।
सेना के लिए रूस से ये तोहफे ला सकते हैं पीएम मोदी
उधर, अर्जुन सिंह के विधायक पुत्र पवन सिंह ने कहा कि पुलिस कमिश्नर मनोज वर्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने जाने पर पुलिस कोई ध्यान नहीं दे रही है। ऐसी स्थिति में वह सीपी के खिलाफ अदालत में जाएंगे। भाटपाड़ा के विधायक पवन सिंह ने कहा कि रविवार को उन्होंने या उनके पिता सांसद अर्जुन सिंह ने पुलिस पर हमला नहीं किया था। उन पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। वे पुलिस कमिश्नर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे। 

More videos

See All