jagran

बीजद के सदस्य संग्रह अभियान का शुभारंभ, प्रत्येक घर से बीजद को मिला आशीर्वाद

बीजू जनता दल के सुप्रीमो तथा मुख्यमंत्री नवीन पटनायक सोमवार को पवित्र गणेश पूजा के मौके पर राज्य वासियों को गणेश पूजा की शुभाकामना देने के साथ बीजद के सदस्य संग्रह अभियान का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि हमें खुशी की बात है कि इस पवित्र दिन में हम अपने सदस्य संग्रह अभियान का शुभारंभ कर रहे हैं। बीजू जनता दल ओड़िशा के लोगों का दल है। साढ़े चार करोड़ ओड़िशा के लोग बीजू जनता दल के परिवार हैं। राज्य के प्रत्येक शहर प्रत्येक गांव एवं प्रत्येक घर से बीजू जनता को आशीर्वाद मिला है।    
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सदस्य संग्रह अभियान के जरिए हम एक बार फिर लोगों से मिलेंगे। मां बहनों एवं किसानों से मुलाकात करेंगे। युवाओं से मिलेंगे, सामान्य लोगों से मिलेंगे और उनका आशीर्वाद लेंगे। उनके सुख दुख में शामिल होंगे। मुझे पूरा विश्वास है कि ओड़िशा के लोगों हमें पूरा सहयोग एवं आशीर्वाद मिलेगा। इससे पहले मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बीजद की कार्यकारिणी बैठक में पार्टी के तमाम सांसद, विधायक, विभिन्न शाखा के सदस्य, जिला अध्यक्ष एवं जिला पर्यवेक्षक को कार्यकर्ताओं से सीधे जुड़ने का भी सुझाव दे चुके हैं। 

More videos

See All