प्रियंका गांधी को मिल सकती है UP की कमान, जल्द होगा फैसला- सूत्र

पूर्वी उत्‍तर प्रदेश की जिम्‍मेदारी संभाल रहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) को जल्‍द ही प्रदेश की कमान सौंपी जा सकती है. प्रियंका गांधी को उत्‍तर प्रदेश (Uttar Pradesh) का कांग्रेस प्रभारी बनाने की घोषणा जल्‍द ही की जा सकती है. बताया जा रहा है कि प्रदेश स्‍तरीय कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक के बाद रणनीति तय की जाएगी. बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान प्रियंका गांधी को पूर्वी उत्‍तर प्रदेश की कमान सौंपी गई थी. वहीं, प्रश्चिमी उत्‍तर प्रदेश की जिम्‍मेदारी ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) को दी गई थी.
राज्यपाल पद से हटने के बाद कल्याण सिंह पर चल सकता है मुक़दमा

लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस की उत्तर प्रदेश की सभी जिला समितियां भंग कर दी गई थी. इसके बाद से ही पार्टी में बदलाव की कवायद चल रही थी. लगभग तीन महीने के बाद अब इसे जल्द ही अंतिम रूप दिया जाएगा. बताया जा रहा है कि इस बार प्रदेश कांग्रेस कमिटी को छोटा रखा जाएगा और पहले के मुकाबले काफी कम सदस्य होंगे.

विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है संभावित बदलाव
इसके अलावा पार्टी जल्द ही उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के नाम का ऐलान भी करेगी. पार्टी की इस कयावद को 2022 विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है. बता दें कि मई में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान प्रियंका गांधी ने अमेठी और रायबरेली में कई बार कहा था कि हमें आने वाले विधानसभा चुनाव पर ध्यान देने की जरूरत है. उत्तर प्रदेश में उनकी सक्रियता और प्रदेश कांग्रेस कमेटी में होने वाले संभावित बदलाव को उसी से जोड़कर देखा जा रहा है.

More videos

See All