jagran

गंदे पानी व सीवरेज समस्या को लेकर BJP नेताओं का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

भाजपा नेता किशन लाल शर्मा ने न्यू गांधी नगर, बलदेव नगर, उपकार नगर, विवेक नगर और अमरीक नगर में गंदे पानी की सप्लाई, सीवरेज समस्या को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष रमन पब्बी और पार्षदों के साथ डीसी आफिस के सामने धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति के नाम डीसी को दिए मांगपत्र में पंजाब सरकार को भंग कर राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की। जिला भाजपा अध्यक्ष रमन पब्बी ने कहा कि पंजाब सरकार सत्ता में मस्त है और गांधी नगर, अमरीक नगर, विवेक नगर, बलदेव नगर और शहर के ज्यादातर इलाकों में सड़कें खराब हैं, कूड़ा नहीं उठाया जा रहा, घरों में गंदे पानी की सप्लाई से लोग बीमार हो रहे हैं। 

वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक गांधी, मंडल अध्यक्ष विनीत शर्मा, जिला सचिव अनु शर्मा, युवा मोर्चा अध्य्क्ष संजीव शर्मा, पार्षद शैली खन्ना ने कहा कि पंजाब सरकार लोगों सुविधाएं देने में असमर्थ है। किशनलाल शर्मा ने कहा कि 2 दिन में लोगों की समस्या का कोई हल सरकार नही निकालती तो हर वार्ड में मेयर जगदीश राजा का पुतला फूंक प्रदर्शन करेंगे।  जिला सचिव अनु शर्मा ने कहा कि जनता कैप्टन सरकार का असली चेहरा जान चुकी है। लोग पंजाब में भी कमल खिलाने के लिए तैयार है। 

More videos

See All