dainik jagran

सीएम जयराम और अनुराग ठाकुर की देर रात तक धर्मशाला में मंत्रणा

परिधि गृह धर्मशाला में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिलने केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर सोमवार देर रात करीब 10 बजे पहुंचे। यहां दोनों नेताओं ने लंबे समय तक बातचीत की। इस दौरान उपचुनाव से साथ-साथ 15 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में भारत व दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले मैच के लिए चर्चा हुई। प्रदेश के राजनीतिक व आर्थिक हालात पर भी चर्चा हुई है। सोमवार को ही मुख्यमंत्री ने उपचुनाव की हुंकार भरी है तो चुनाव के लिए भी चर्चा हुई है। मंगलवार सुबह मुख्यमंत्री पालमपुर जाएंगे और शांता कुमार के साथ बैठक करेंगे।
संगठन की मजबूती की कदमताल
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की हुंकार के साथ ही प्रदेश में भाजपा संगठन की मजबूती के लिए कदमताल शुरू हो गई है। परिधि गृह के ओल्ड ब्लॉक में जहां मुख्यमंत्री और अनुराग की बैठक चल रही थी, वहीं भाजपा प्रदेश महामंत्री पवन राणा ने न्यू ब्लॉक में कांगड़ा के मंत्रियों और विधायकों से बैठक कर उपचुनाव के लिए चर्चा की। कुल मिलाकर उपचुनाव से पूर्व भाजपा संगठन की मजबूती के लिए काम करने में जुट गई है और नेताओं की आपसी दूरियों और मनमुटाव दूर करने का काम शुरू कर दिया है।
डीसी व एसपी से सीएम ने की बैठक

More videos

See All