naidunia

दंतेवाड़ा उपचुनाव : नक्सल हिंसा को मुद्दा बनाएगी भाजपा

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस और भाजपा के बीच नक्सलवाद सबसे बड़ा मुद्दा होगा। कांग्रेस ने झीरम घाटी नक्सली हमले में मारे गए बस्तर टाइगर महेंद्र कर्मा की पत्नी देवती कर्मा केा उम्मीदवार बनाया है। वहीं, भाजपा की ओर से ओजस्वी मंडावी का नाम फाइनल है। दंतेवाड़ा उपचुनाव भाजपा विधायक भीमा मंडावी की नक्सली हत्या के बाद हो रहा है।
भीमा का हत्या लोकसभा चुनाव में बस्तर के मतदान से दो दिन पहले हुआ। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी और विधायक को सुरक्षा देने में पुलिस असफल रही। ऐसे में भाजपा इस मुद्दे को लेकर चुनाव मैदान में जाएगी।

More videos

See All