naidunia

PL पुनिया को अब मिल सकता है झारखंड कांग्रेस का प्रभार

कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया को झारखंड का प्रदेश प्रभारी बनाया जा सकता है। ऐसा पार्टी के भीतर चर्चा चल रही है। इसका कारण यह है कि छत्तीसगढ़ में पुनिया के प्रदेश प्रभारी रहते हुए कांग्रेस को विधानसभा चुनाव में बम्पर जीत मिली थी। जिस तरह से पुनिया ने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को संगठनात्मक रूप से मजबूत किया था, पार्टी हाईकमान चाहती है कि उसी तरह से झारखंड में कांग्रेस को मजबूत किया जाए, ताकि वहां वर्ष के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को सफलता मिल सके।
उत्तरप्रदेश के राज्यसभा सदस्य पुनिया को कांग्रेस ने 12 जुलाई 2017 को छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाया था। लगभग सवा साल बाद छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव हुआ, जिसमें कांग्रेस को 90 में से 68 सीटों पर जीत मिली।

More videos

See All