jagran

Jharkhand Assembly Election 2019: बदलाव यात्रा को लेकर धनबाद का चढ़ा राजनीतिक पारा, चाैक-चाैराहे होर्डिंग-बैनर से पटे

झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले झामुमो के पक्ष में माहाैल बनाने के लिए प्रतिपक्ष के नेता हेमंत सोरेन बदलाव यात्रा पर निकले हैं। इसी क्रम में उनका 4 सितंबर को धनबाद में पड़ाव है। दोपहर बारह बजे जिला परिषद मैदान में झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन जनसभा को संबोधित करेंगे। इसमें बड़ी से बड़ी संख्या में जनभारी सुनिश्चित करने के लिए झामुमो नेताओं और प्रमुख कार्यकर्ताओं ने ताकत झोंक दी है। शहर के चाैक-चाैराहों को होर्डिंग-बैनर से पाट दिया गया है।
विदेशों से भारतीयों को निकाल दिया जाए तब अमित शाह क्या करेंगे?

झारखंड में चल रही बदलाव की हवाः झारखंड मुक्ति मोर्चा और धनबाद का गहरा राजनीतिक नाता है। चूंकि, झामुमो की स्थापना धनबाद में ही हुई थी। इसलिए हर कार्यक्रम में धनबाद के पार्टी नेता और कार्यकर्ता कुछ ज्यादा ही सक्रियता दिखाते हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय समिति के सदस्य अशोक मंडल ने निरसा विधानसभा क्षेत्र में मोर्चा संभाल रखा है। जबकि पूर्व मंत्री मथुरा प्रसाद महतो टुंडी विधानसभा का दाैरा कर लोगों को बदलाव यात्रा में भाग लेने के लिए अपील कर रहे हैं। सिंदरी विधानसभा क्षेत्र में जिला परिषद सदस्य दुर्योधन चाैधरी जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। प्रदेश कार्यकारी समिति सदस्य अशोक मंडल ने दावा किया है कि हेमंत सोरेन की संभा में हजारों की संख्या में लोग भाग लेंगे। अकेले निरसा विधानसभा क्षेत्र से ही पांच हजार लोग भाग लेंगे। उन्होंने कहा है कि झारखंड में बदलाव की हवा चल रही है। झारखंड की जनता हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहती है। 
व्यवसायी प्रकोष्ठ ने लगाई ताकतः झामुमो व्यवसायिक प्रकोष्ठ की बैठक हीरापुर स्थित एक होटल में हुई। इसकी अध्यक्षता अमितेश सहाय ने की। बदलाव यात्रा की सफलता के साथ ही भाजपा सरकार की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाया गया। अमितेश सहाय ने कहा कि इस चुनाव में भाजपा की नैया पार नहीं लगेगी। उन्होंने कहा कि कोयलांचल में स्वास्थ्य, शिक्षा, यातायात, व्यवसाय, उद्योग धंधों की बदत्तर स्थिति के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है। बदलाव यात्रा को लेकर प्रकोष्ठ की ओर से अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। मौके पर डीएन प्रसाद, अभिषेक वर्मन, संजीव चौरसिया, अख्तर आलम, राजनीश श्रीवास्तव, शादाब खान, मृत्युंजय राय, श्रीकांत पोद्दार समेत काफी संख्या में व्यवसायी उपस्थित थे।
भाजपा सरकार को हटाना बदलाव यात्रा का उद्देश्यः रविवार को सरायढेला में झामुमो युवा मोर्चा की बैठक अध्यक्ष मुकेश सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में युवा मोर्चा से जुड़े सभी पदाधिकारी उपस्थित थे। सिंह ने बताया कि आगामी विधान सभा चुनाव में भाजपा सरकार को हटाने के उद्देश्य से यह यात्रा शुरू की गई है। चार सितंबर को धनबाद के जिला परिषद मैदान में यात्रा होगी। युवाओं की सबसे अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। पैदल मार्च, मोटरसाइकिल एवं चार पहिया वाहन जुलूस निकाला जाएगा। बैठक में नागेश्वर चौधरी, संजय सिंह, देवेंद्र सिंह, लख्खी शर्मा, गुड्डू, शंभू कुशवाहा, राकेश मंडल, संतुल, बबलू सहाय समेत काफी संख्या में युवा शामिल हुए।

More videos

See All