भाजपा महानगर के 11 मंडलों में चुनाव प्रभारी हुए घोषित

सदस्यता अभियान के बाद भाजपा ने महानगर में चुनावी बिगुल बजा दिया है। इसके लिए 11 मंडलों में संगठन के चुनाव प्रभारी और अधिकारी नियुक्त कर दिए हैं। इन सभी से समय पर अपने-अपने मंडलों में चुनावी गतिविधियां शुरू करने को कहा गया है। ताकि मंडलों के बाद महानगर अध्यक्ष का चुनाव हो सके।
भाजपा महानगर के चुनाव अधिकारी टिहरी विधायक धन सिंह नेगी ने चुनाव तैयारियों की औपचारिक घोषणा कर दी है। इसके तहत महानगर के सभी 11 मंडलों के संगठन चुनाव प्रभारी और सह चुनाव प्रभारी घोषित कर दिए हैं। भाजपा महानगर अध्यक्ष विनय गोयल ने बताया कि चुनाव तैयारियों को गति प्रदान करने के लिए सोमवार को महानगर दफ्तर में सुबह 11 से बैठक रखी गई है। 

More videos

See All