प्रधानमंत्री मोदी से साथ चंद्रयान-2 की लाइव लैंडिंग देखेंगी श्रीजल चंद्राकर

छत्तीसगढ़ के महासमुंद के बेलसोंढा के स्कूल में पढ़ने वाली प्रतिभाशाली छात्रा श्रीजल चंद्राकर को चंद्रयान-2 की लाइव लैंडिंग देखने का मोका मिलेगा। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बंगलूरू स्थित इसरो सेंटर में इस लैंडिंग को सात सितंबर को देखेंगी।
इस दौरान इसरो के ऑडिटोरियम में प्रधानमंत्री मोदी के साथ वैज्ञानिकों की टीम और देशभर से चुने गए 50 बच्चे और उनके अभिभावक मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री के साथ चंद्रयान-2 की लाइव लैंडिंग के लिए चुने जाने पर नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली श्रीजल ने कहा, 'मैं अपने स्कूल को इसरो के अंतरिक्ष कार्यक्रम के क्विज के लिए मार्गदर्शन करने के लिए धन्यवाद देती हूं।' 22 जुलाई को चंद्रयान-2 के प्रक्षेपण के बाद इसरो की तरफ से ऑनलाइन क्विज का आयोजन किया गया था। 10 से 25 अगस्त तक हुए इस ऑनलाइन क्विज में छह मिनट में स्पेस साइंस से संबंधित 20 सवालों के जवाब देने थे।

More videos

See All