jagran

यूपी कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक के बाद प्रियंका गांधी तय करेंगी UPCC का अध्यक्ष

 उत्तर प्रदेश में हाशिए जा रही कांग्रेस को पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव अब फिर से पटरी पर लाने के प्रयास में हैं। प्रियंका गांधी वाड्रा नई दिल्ली में आज उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर रही हैं। माना जा रहा है कि आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष भी तय होगा। राजबब्बर ने अध्यक्ष पद छोडऩे की इच्छा व्यक्त की है।
असम NRC की फाइनल लिस्ट जारी, 19 लाख से ज्यादा लोग आउट
लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान राजनीति में सक्रिय होने वाली प्रियंका गांधी वाड्रा अब फुल फॉर्म में हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी पद से ज्योतिरादित्य के इस्तीफा देने के बाद से पूरे उत्तर प्रदेश का प्रभार फिलहाल प्रियंका गांधी के पास है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी को पार्टी ने अब उत्तर प्रदेश का प्रभार दिया है। कांग्रेसी खेमा लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद संजीवनी की तलाश में है।
नई दिल्ली में प्रियंका गांधी वाड्रा आज प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक के बाद उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष का नाम तय करेंगी। इसके साथ ही 13 विधानसभा सीट पर होने वाले उप चुनाव को लेकर भी चर्चा हो सकती है। माना जा रहा है कि पार्टी अकेले ही मैदान में उतरेगी। माना जा रहा है कि इस बैठक में विधानसभा उपचुनाव को लेकर प्रत्याशियों के चयन पर निर्णय हो सकता है, वहीं उत्तर पदेश कांग्रेस कमेटी को नया अध्यक्ष भी मिल सकता है।
 
लोकसभा चुनाव के बाद से ही कांग्रेस संगठन पर तमाम सवाल उठने शुरू हुए। जिसके बाद पार्टी ने ज्यादातर इकाइयों को भंग कर दिया।  इसी क्रम में शुक्रवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी दिल्ली में यूपी कांग्रेस के बड़े नेताओं के साथ बैठक कर रही हैं। संगठन के लिहाज से बैठक अहम मानी जा रही है। 

More videos

See All