dainik jagran

अनुराग ठाकुर ने केंद्रीय विवि के लिए 15 दिन में मास्टर प्लान तैयार करने का दिया निर्देश

केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने केंद्रीय विश्वविद्यालय के निर्माण के लिए मास्टर प्लान तैयार करने के निर्देश प्रशासनिक अधिकारियों दिए हैं। साथ ही 15 दिन के भीतर रिपोर्ट भेजने के लिए भी कहा है ताकि देहरा व धर्मशाला में परिसर निर्माण के लिए 350 करोड़ की राशि मंजूर की जा सके। कांगड़ा हवाई अड्डे का विस्तार किया जाएगा। अनुराग ठाकुर शुक्रवार को कांगड़ा एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। रेल विस्तारीकरण के मुद्दे पर कहा कि जो वर्तमान में रेललाइन निर्माण के लिए प्रोजेक्ट चल रहे हैं उन्हें पहले पूरा किया जाएगा और उसके बाद ही नए प्रोजेक्ट आरंभ किए जाएंगे। नंगल-ऊना-तलवाड़ा रेल लाइन का निर्माण कार्य चल रहा है जबकि बिलासपुर-भानुपल्ली रेललाइन के लिए 20 किलीमीटर भूमि का अधिग्रहण कर लिया गया है।
केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री ने कहा, सभी वर्गो को लाभान्वित करने के लिए वित्तीय योजनाएं तैयार की जा रही हैं। इससे पहले अनुराग ठाकुर का कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचने पर गर्मजोशी से अभिनंदन किया गया। उन्होंने रामगढ़ में पौधारोपण अभियान का शुभारंभ भी किया। इसके बाद अनुराग ठाकुर ने देहरा में समस्याएं सुनी और अधिकांश का मौके पर ही समाधान कर दिया। इस मौके पर पूर्व मंत्री रविंद्र रवि, पूर्व विधायक संजय चौधरी, भाजपा देहरा के जिलाध्यक्ष नरेश चौहान, उपायुक्त राकेश कुमार प्रजापति, पुलिस अधीक्षक विमुक्त रंजन, एसडीएम देहरा अंकुश शर्मा, डीएसपी देहरा लालमन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।
 

More videos

See All