वीआइपी ने शुरू किया अभियान चलो गांव की ओर, सहनी बोले- जनता का काम करेगी पार्टी

विकासशील इंसान पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी ने कहा है कि उनकी पार्टी जनता की भलाई के लिए योजना बनाकर उन पर अमल करेगी। सहनी गुरुवार को जिला प्रभारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पार्टी प्रदेश स्तर पर चलो गांव की ओर अभियान चलाकर लोगों को पार्टी का सदस्य बना रही है। उन्होंने जिला प्रभारियों को निर्देश दिया कि अभियान को गांव-गांव, शहर-शहर लेकर जाएं और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ें।
बैठक में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव की रणनीति और राजनीतिक मुद्दों पर भी चर्चा हुई। सहनी ने कहा कि विकासशील इंसान पार्टी आज प्रदेश में मुख्यधारा की पार्टियों में मजबूती से शामिल हो चुकी है और बिहार की राजनीति में मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है। उन्‍होंने कहा कि हजारों की संख्या में लोग पार्टी से जुड़कर पार्टी को विस्तार दे रहे हैं।  पार्टी के नेता, पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता पूरी तन्मयता तथा अधक मेहनत की बदौलत पार्टी को सुदृढ़ तथा प्रभावशाली बना रहे हैं।  2020 के विधानसभा में जनता के मुद्दों, जनता के सरोकार तथा उनके हक-अधिकार सुनिश्चित करने के तमाम प्रयास जारी हैं।  हमारा उद्देश्य जनता की भलाई है तथा इसके लिए पार्टी निरंतर कार्य कर रही है।  
नीतीश सरकार ने शराबबंदी के बाद बिहार में पान मसाला पर लगाया बैन, लिस्ट में हैं ये कंपनियां
बैठक में विकासशील इंसान पार्टी के जिला प्रभारियों की नियुक्ति कर उन्हें समाज तथा जनता के हित के लिए कार्यभार सौंपे गए। पार्टी के युवा नेता संतोष सहनी तथा आनंद मधुकर यादव को पटना, अशोक चौहान को नालंदा, पप्पू चौहान को नवादा, बैद्यनाथ सहनी को भोजपुर, विकास सिंह को गया, ऋषि पान को जहानाबाद, हरेराम महतो को भभुआ, रमेश सहनी को छपरा, डॉ राजभूषण चौधरी को मुज़फ़्फ़रपुर, सुरेश मुखिया को सीतामढ़ी, लालबाबू सहनी को पश्चिम चंपारण, संजय केवट को पूर्वी चंपारण, किशन चौधरी को दरभंगा, मुकेश निषाद को समस्तीपुर, विनोद बम्पर को सहरसा, भोगी सहनी को सुपौल, नवीन कुमार निषाद को मधेपुरा, अमरेंद्र सिंह मुन्ना को पूर्णिया, ब्रह्मदेव चौधरी को कटिहार, वकील बिंद को भागलपुर, श्यामबिहारी बिंद को बांका, तथा गौतम बिंद को लखीसराय जिले का प्रभारी नियुक्त किया गया।

More videos

See All