Jharkhand Assembly Election 2019: रांची पहुंचे जेपी नड्डा, 2 दिनों तक संगठन को साधेंगे

भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा दो दिवसीय झारखंड दौरे पर शुक्रवार को रांची पहुंच गए हैं। इस दौरान वे लोहरदगा, गुमला, पलामू और चतरा के विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं से वे सीधे संवाद भी करेंगे। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा भाजपा के चुनाव प्रभारी ओम प्रकाश माथुर भी रांची पहुंचे हैं।
रांची पहुंचने पर भाजपा के कार्यकारी अध्‍यक्ष जेपी नड्डा का स्‍वागत करते मुख्‍यमंत्री रघुवर दास। कोडरमा की सांसद अन्‍नपूर्णा देवी भी साथ हैं।
इस दौरान मुख्‍यमंत्री रघुवर दास और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के साथ कार्यकारी अध्‍यक्ष जेपी नड्डा लोहरदगा में बूथ कार्यकर्ता शक्ति सम्‍मेलन में भाग लेने के लिए हेलीकॉप्‍टर से लोहरदगा रवाना हो गए। कोडरमा की सांसद अन्‍नपूर्णा देवी, रांची के सांसद संजय सेठ, मेयर आशा लकड़ा, रवींद्र राय, आरती कुजूर समेत बड़ी संख्‍या में भाजपा कार्यकर्ता ने इन नेताओं का एयरपोर्ट पर स्‍वागत किया।
रांची पहुंचे भाजपा के चुनाव प्रभारी ओम प्रकाश माथुर।
वे रांची से सीधे लोहरदगा का रुख करेंगे। लोहरदगा में विद्या मंदिर परिसर में आयोजित जिला स्तरीय शक्ति केंद्र सम्मेलन में बूथ समिति के कार्यकर्ताओं से मुखातिब होंगे। नड्डा दोपहर 2.30 बजे गुमला ऑडोटोरियम में जनजातीय समाज के सम्मेलन में शामिल होंगे। शाम 5 बजे वे रांची स्थित जगन्नाथ मंदिर में भगवान का दर्शन करेंगे। रात्रि विश्राम राजकीय अतिथिशाला मोरहाबादी में करेंगे।
कार्यकारी अध्‍यक्ष जेपी नड्डा की आगवानी के लिए रांची एयरपोर्ट पहुंचे मुख्‍यमंत्री रघुवर दास
वहीं, 31 अगस्त को जेपी नड्डा मेदिनीनगर और ईटखोरी (चतरा) में होनेवाले कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे 11 बजे मेदिनीनगर में पलामू और गढ़वा जिले के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में शामिल होंगे। दोपहर बाद तीन बजे ईटखोरी में मां भद्रकाली मंदिर परिसर में आम सभा को संबोधित करेंगे। वापसी के क्रम में वे प्रदेश कार्यालय में पार्टी की बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद शाम में दिल्ली वापस लौट जाएंगे।

More videos

See All