प्रदेशाध्यक्ष को लेकर चल रही हलचल के बीच कमलनाथ दिल्ली रवाना

प्रदेश में कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर पिछले दो दिनों से चल रही हलचल के बीच गुरुवार दोपहर मुख्यमंत्री कमलनाथ के दिल्ली रवाना होने से जल्द ही इस बारे में फैसला होने की चर्चा गर्म हो गई है। सीएम दोपहर करीब डेढ़ बजे दिल्ली रवाना हुए। दिल्ली प्रवास के दौरान उनकी हाईकमान से अध्यक्ष पद को लेकर चर्चा हो सकती है।
इसके बाद ही इस पर कोई फैसला होने की उम्मीद है। कमलनाथ का दिल्ली से वैष्णोदेवी जाने का भी कार्यक्रम है। पिछले दिनों प्रभारी महासचिव दीपक बावरिया रायशुमारी करने भोपाल आए थे। उन्होंने अपनी रिपोर्ट हाईकमान को सौंप दी है। बावरिया ने मंगलवार को कहा था कि प्रदेशाध्यक्ष के बारे में  इस महीने के अंत तक फैसला होने की उम्मीद है।

असम के 'एनआरसी' के बारे में कितना जानते हैं आप?
इसके बाद से ही प्रदेशाध्यक्ष के लिए पार्टी में सियासी गणित चल रहे हैं। मंगलवार को ही पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह व डॉ. सिंह और बुधवार को करीब डेढ़ दर्जन विधायक अजय सिंह के निवास पर पहुंचे थे। दिग्विजय गुट की ओर से अजय सिंह का नाम आगे बढ़ाया गया है, हालांकि उनका कहना है कि वे किसी पद की दौड़ में नहीं हैं।

More videos

See All