naidunia

पोला पर्व छत्तीसगढ़ के लोक जीवन में कृषि संस्कृति से गहराई से जुड़ा : राज्‍यपाल

राज्यपाल अनुसुईया उइके ने छत्तीसगढ़ के परंपरागत पोला पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों, खासकर किसान बंधुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राज्‍य में यह पर्व 30 अगस्‍त को मनाया जाएगा।
राज्यपाल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि पोला का यह पर्व छत्तीसगढ़ के लोक जीवन में कृषि संस्कृति से गहराई से जुड़ा है। कृषि कर्म एवं श्रम पर आधारित यह पर्व हम सभी के लिए अच्छी फसल की कामना का संदेश लेकर आता है। इस अवसर पर उन्होंने नागरिकों के सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की है।

More videos

See All