रेल राज्यमंत्री और CM रघुवर दास ने दिखाई हरी झंडी, झारखंड को मिलीं दो नई ट्रेनों की सौगात

इंडियन रेलवे झारखंड के लोगों को दो नई ट्रेनों का तोहफा दे रहा है। रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने रांची रेलवे स्‍टेशन से हटिया-सांकी पैसेंजर ट्रेन व रांची-टाटानगर एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रेल राज्यमंत्री सुरेश सी अगड़ी और मुख्यमंत्री रघुवर दास ने टाटीसिल्वे सांकी ट्रेन का बटन दबाकर रांची रेलवे स्टेशन से शुभारंभ किया, वही रांची टाटानगर ट्रेन को भी स्टेशन से हरी झंडी देकर रवाना किया गया।
बॉडी फिट तो माइंड हिट, फिट इंडिया के लिए ये रहें 10 नमो मंत्र
रेल राज्य मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड में रेलवे जोन बनाने के लिये रेलवे बोर्ड में प्रस्ताव को रखा जाय। साथ ही सात दिनों तक रांची से दिल्ली के राजधानी ट्रेन के परिचालन के मामले को भी रखा जाएगा। नेताओं ने रांची स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान हरी झंडी दिखाई। 29 अगस्त को कोडरमा-हजारीबाग-बरकाकाना-रांची नई रेल लाइन परियोजना के तहत नवनिर्मित टाटीसिलवे-सांकी रेलखंड पर हटिया और सांकी के बीच ट्रेन दौड़ेगी। 30 अगस्त को यही ट्रेन चार फेरे लगाएगी।
आज हटिया सांकी पैसेंजर और बरकाकाना- रांची परियोजना के अंतर्गत 31 किमी लम्बी टाटीसिल्वे- सांकी नई रेल लाइन का उद्घाटन भी किया गया है।
रेल राज्‍यमंत्री सुबह 9:05 पर इंडिगो की फ्लाइट से रांची पहुंचे।  वे दोपहर एयर इंडिया की फ्लाइट से वापस दिल्ली रवाना हो जाएंगे। रांची-टाटानगर एक्‍सप्रेस ट्रेन रांची जंक्शन पहुंच गई है। रांची और टाटा के बीच पहली बार एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है, जो रांची-नामकुम-मुरी-पुरुलिया-चांडिल होते हुए टाटा पहुंचेगी। एक ही दिन में रांची-टाटा-रांची ट्रेन का परिचालन होगा।
आधे घंटे की होगी बचत
रांची-टाटा एक्सप्रेस ट्रेन रांची से टाटा का सफर 5:40 घंटे में तय करेगी। वर्तमान में रांची से टाटा के लिए एकमात्र पैसेंजर ट्रेन है। रांची-टाटा पैसेंजर ट्रेन रांची से खुलने के बाद नामकुम, टाटीसिलवे, गंगाघाट, जोन्हा, कीता, सिल्ली, मुरी, इल्लू, तोरांग, सुईसा, तिरालडीह, बकारकुड़ी, लटेमदा, हासलैंग, झिमरी, गुंदा विहार, चांडिल, मणिकुल, कुंकी, कांड्रा, विराराजपुर, गम्हरिया, आदित्यपुर होते हुए टाटा पहुंचती है। इसी प्रकार, हटिया-सांकी की दूरी 45 किमी. है। हटिया-सांकी पैसेंजर ट्रेन से सफर करने वाले यह दूरी दो घंटे में तय करेंगे।
 

More videos

See All