उत्तराखंड में भाजपा को 15 दिसंबर तक मिल जाएगा नया प्रदेश अध्यक्ष: राधामोहन सिंह

भाजपा राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी व पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह ने कहा कि उत्तराखंड में 11 सितंबर से संगठन की चुनाव प्रक्रिया आरंभ होगी। इससे पहले दो और तीन सितंबर को प्रत्येक जिले में संगठनात्मक चुनाव कार्यशाला आयोजित की जाएंगी। 
भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित संगठनात्मक चुनाव कार्यशाला को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए राधामोहन सिंह ने कहा कि वर्तमान में देश में भाजपा की सदस्य संख्या बढ़कर 14 करोड़ से ज्यादा हो गई है। पार्टी में चार करोड़ नए सदस्य जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि 11 से 30 सितंबर तक बूथ अध्यक्ष व समिति सदस्यों का चुनाव होगा। 
11 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक मंडल अध्यक्ष और मंडल समिति का चुनाव होगा। इसके बाद 11 से 30 नवंबर तक जिलाध्यक्ष व प्रदेश परिषद का चुनाव किया जाएगा, जबकि एक दिसंबर से 15 दिसंबर तक प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय परिषद का चुनाव कर लिया जाएगा। 
उन्होंने बताया कि जिलाध्यक्षों का चुनाव प्रदेश में एक ही तिथि को किया जाना है। हर चुनाव के बीच में 10 दिन का अंतराल शिकायत निवारण व अगले चुनाव की तैयारी के लिए है। उन्होंने सभी चुनाव सर्व सहमति से कराने पर जोर दिया। 
भाजपा राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी राधामोहन सिंह ने कहा कि भाजपा देश में एकमात्र पार्टी है, जिसमें बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक चुनाव होते हैं। यहां परिवारवाद व व्यक्तिवाद नहीं है। चुनाव आयोग के साथ पंजीकृत अन्य 1700 दलों में केवल कागजों पर ही चुनाव होते हैं। 

More videos

See All