सांसद देवजी पटेल ने नेहड़ में जलमग्न गांवों का लिया जायजा

 सिरोही सांसद देवजी पटेल ने नेहड़ क्षेत्र के गलीफा टेम्बी दुठवा टांपी सहित कई गावों का दौरा कर ग्रामीण क्षेत्र के लोगो से रूबरू हुए और सती माताजी मंदिर में दर्शन कर क्षेत्र में खुशहाली की कामना की। जालोर सिरोही सांसद देवजी पटेल ने गलीफा स्थित सती माताजी मंदिर में दर्शन कर क्षेत्र में अमनचैन एवं खुशहाली की कामना की तथा टेम्बी में ग्रामीणों से रूबरू होकर समस्या सुनी तत्पश्चात सांसद पटेल ने दुठवा में नदी बहाव क्षेत्र का निरीक्षण किया। 

सांसद देवजी पटेल ने कलेक्टर महेंद्र सोनी को फोन पर अवगत कराया। सांसद ने कलेक्टर को हालातों की जानकारी दी, ताकी प्रशासन ग्रामीणों की कर सके मदद। इस मौके ग्रामीणों ने क्षेत्र की समस्याओं की ओर सांसद का ध्यान आकर्षित किया, जिस पर सांसद ने अधिकारियो से दूरभाष वार्ता कर समस्याओ के निस्तारण हेतू निर्देशित किया।

मोदी सरकार ने 75 नए मेडिकल कॉलेज बनाने को दी मंजूरी

इस अवसर पर इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष रावतसिंह दुठवा, भाजपा जिला मंत्री चुन्नीलाल पुरोहित, पूर्व कृषि मंडी चेयरमेन मोतीराम चौधरी, जिला ओबीसी महामंत्री बाबूनाथ गुंदाऊ, वीरसिंह टापी, शंकरा राम माली, मफाराम माली सहित कई ग्रामीण लोग मौजूद थे।

More videos

See All