कांग्रेस को झटका, पूर्व विधायक शारदा राठौर भाजपा में शामिल

कांग्रेस को बुधवार को उस समय बड़ा झटका लगा, जब पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की समर्थक नेता व महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव कुमारी शारदा राठौर ने पार्टी को छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। उन्होंने मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव दीपक मंगला द्वारा पलवल में आयोजित रैली में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर व प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। मुख्यमंत्री ने उन्हें भाजपाई पटका पहनाकर उनका पार्टी में स्वागत किया और उन्हें पार्टी में पूरा सम्मान देने का आश्वासन दिया।
बल्लभगढ़ से 2 बार विधायक रहीं शारदा राठौर हुड्डा सरकार में 2 बार मुख्य संसदीय सचिव भी रह चुकी हैंं। हाल ही में हुड्डा द्वारा बनाई गई 36 सदस्यीय कमेटी में भी सदस्य थीं। उन्होंने अपना राजनीतिक जीवन छात्र अवस्था से ही किया। युवा कांग्रेस की प्रदेश महासचिव रहते हुए 1994 में वे पहली बार नगर निगम फरीदाबाद की पार्षद चुनी गईं। इसके बाद 2004 व 2009 में लगातार 2 बार वे कांग्रेस की टिकट पर बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुनी गईं।

More videos

See All