आज झारखंड को मिलेंगी दो नई ट्रेनें, रेल राज्य मंत्री दिखाएंगे हरी झंडी

रेलवे गुरुवार को झारखंड के लोगों को दो नई ट्रेनों का तोहफा देगा। रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी व मुख्यमंत्री रघुवर दास  हटिया-सांकी पैसेंजर ट्रेन व रांची-टाटानगर एक्सप्रेस ट्रेन को रांची स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान हरी झंडी दिखाएंगे। 29 अगस्त को कोडरमा-हजारीबाग-बरकाकाना-रांची नई रेल लाइन परियोजना के तहत नवनिर्मित टाटीसिलवे-सांकी रेलखंड पर हटिया और सांकी के बीच ट्रेन दौड़ेगी।
30 अगस्त को यही ट्रेन चार फेरे लगाएगी। साथ ही रांची और टाटा के बीच पहली बार एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन किया जाएगा, जो रांची-नामकुम-मुरी-पुरुलिया-चांडिल होते हुए टाटा पहुंचेगी। एक ही दिन में रांची-टाटा-रांची टे्रन का परिचालन होगा।
आधे घंटे की होगी बचत
रांची-टाटा एक्सप्रेस ट्रेन रांची से टाटा का सफर 5:40 घंटे में तय करेगी। वर्तमान में रांची से टाटा के लिए एकमात्र पैसेंजर ट्रेन है। रांची-टाटा पैसेंजर ट्रेन रांची से खुलने के बाद नामकुम, टाटीसिलवे, गंगाघाट, जोन्हा, कीता, सिल्ली, मुरी, इल्लू, तोरांग, सुईसा, तिरालडीह, बकारकुड़ी, लटेमदा, हासलैंग, झिमरी, गुंदा विहार, चांडिल, मणिकुल, कुंकी, कांड्रा, विराराजपुर, गम्हरिया, आदित्यपुर होते हुए टाटा पहुंचती है। इसी प्रकार, हटिया-सांकी की दूरी 45 किमी. है। हटिया-सांकी पैसेंजर ट्रेन से सफर करने वाले यह दूरी दो घंटे में तय करेंगे।
 
 

More videos

See All