सीएम ने की घोषणा- एक सितंबर से डेंगू-चिकनगुनिया की रोकथाम के लिए चलेगा अभियान

 दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को 4 हजार करोड़ के पानी के पुराने बिलों को माफ कर दिए जाने की घोषणा के बाद बुधवार को दिल्ली सचिवालय में आयोजित प्रेसवार्ता में फिर से जनता से जुड़े मुद्दों पर जोर दिया है। 
केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार ने स्वास्थ्य और शिक्षा में सबसे अधिक ध्यान दिया है। स्वास्थ्य का हमारी सरकार ने बजट डबल किया है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में बहुत बदलाव आया है। इस समय डेंगू और चिकनगुनिया रोकने के लिए काम किया जाना जरूरी है। 
भारत उन 100 देशों में शामिल है जहां डेंगू चिकनगुनिया का प्रकोप अधिक रहता है। दिल्ली सरकार इस ओर पूरा ध्यान दे रही है। मगर तीन साल में दिल्ली में 80 फीसद डेंगू का प्रकोप कम हुआ है। दिल्ली सरकार ने डेंगू जागरूकता सेंटर बनाया गया।
हम चाहते हैं दिल्ली में डेंगू चिकनगुनिया का प्रकोप और कम हो। सरकार 1 सितंबर से ड़ेंगू चिकनगुनिया को लेकर एक अभियान शुरू कर रहे हैं। 10 हफ्ते तक अभियान चलेगा। हर रविवार को आम जनता के साथ साथ मैं और मेरे मंत्री विधायक भी अपने घर पर 10 मिनट डेंगू चिकनगुनिया को लेकर अभियान चलाएंगे। इससे पहले केजरीवाल सरकार पानी के बकाये बिल को माफ कर चुकी है। 
 

More videos

See All