आदिवासी गांव पहुंची ममता बनर्जी, सभी तरह की सुविधा मुहैया करने व आदिवासियों को घर देने का दिया निर्देश

 हावड़ा की एक बस्ती के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अब एक आदिवासी गांव का जायजा लिया। सोमवार को पूर्व ब‌र्द्धमान जिले के दौरे पर पहुंची ममता प्रशासनिक बैठक के बाद एलिसा-बैकंठपुर नामक आदिवासी गांव पहुंच गई। वहां ग्रामीणों से खुद ही कुर्सी मांगकर एक कच्चे घर के बरामदे में बैठ गईं। मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना मिलते ही वहां गांव की आदिवासी महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी।
मुख्यमंत्री आदिवासी महिलाओं से उनकी समस्या सुनने लगीं। उन्होंने उन समस्याओं को दूर करने का प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश भी दिया। मुख्यमंत्री से गीता माझी, झरना रूईदास, सरस्वती, कल्पना समेत दर्जनों महिलाओं ने बातचीत की।
ममता ने गरीब महिलाओं को हंस, मुर्गी व बकरी पालन पर जोर देने को कहा। मुख्यमंत्री ने पशु संसाधन विकास राज्यमंत्री स्वपन देवनाथ व जिलाधिकारी विजय भारती को महिलाओं के लिए घर एवं इलाके में सड़क बनाने का भी निर्देश दिया।

More videos

See All