केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ कांग्रेस के जगह-जगह प्रदर्शन

केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया। देहरादून, विकासनगर और डोईवाला में कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया। 
कांग्रेस ने राज्य सरकार पर दैवीय आपदा प्रबंधन में पूर्ण विफल होने और प्रभावितों को समुचित सहायता उपलब्ध न कराने का आरोप लगाया। इसके विरोध में महानगर कांग्रेस ने एस्लेहाल चौक पर राज्य सरकार का पुतला दहन किया। राजपुर रोड स्थित प्रदेश मुख्यालय से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एस्लेहाल चौक पहुंचे। वहां पर उन्होंने प्रदेश सरकार का पुतला दहन कर विरोध जताया। 
इस अवसर पर प्रीतम सिंह ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार दैवीय आपदा प्रबंधन में पूर्ण रूप से विफल रही है। वहीं प्रभावितों के मामले में भी संवेदनहीनता बरती जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार दैवीय आपदा की आड़ लेकर पंचायत चुनावों को टालने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में दलितों का उत्पीडऩ हो रहा है। केंद्र सरकार की कमजोर पैरवी के कारण दिल्ली में संत रविदास का मंदिर स्थापित नहीं पा पाया। 
उन्होंने कहा कि सरकार के खिलाफ पुतला दहन कार्यक्रम पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है।

More videos

See All