jagran

Jharkhand Congress: रामेश्वर उरांव बने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, 5 कार्यकारी अध्‍यक्ष भी बनाए गए

राष्‍ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के पूर्व अध्‍यक्ष रामेश्वर उरांव झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्‍यक्ष बनाए गए हैं। अध्यक्ष के साथ 5 कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाए गए हैं। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक  केशव महतो कमलेश, इरफ़ान अंसारी, मानस सिन्हा, संजय पासवान और राजेश ठाकुर को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। सोमवार को दिल्‍ली में उनके नाम की औपचारिक घोषणा थोड़ी देर में की जाएगी। । अब तक झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में वे सबसे आगे चल रहे थे। रामेश्‍वर उरांव लोहरदगा के सांसद भी रह चुके हैं।
बता दें कि दैनिक जागरण पहले से ही इस बारे में कह रहा था कि झारखंड में आने वाले दिनों की सियासत के लिए कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी आदिवासी मुस्लिम का कॉम्बिनेशन बनाएगी। झारखंड में अभी विधायक दल के नेता आलमगीर आलम हैं। इस लिहाज से प्रदेश अध्‍यक्ष के पद पर तमाम समीकरणों को साधाते हुए आदिवासी चेहरे को अध्यक्ष का ताज दिया गया है।
केंद्र में मंत्री भी रह चुके हैं रामेश्वर उरांव
डॉ. रामेश्वर उरांव मनमोहन सिंह सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। उरांव 14 फरवरी 1947 को पलामू के चियांकी में पैदा हुए थे। रामेश्वर उरांव ने 1972 में राष्ट्रीय पुलिस सेवा में शामिल होने से पहले रांची विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की थी। 7 अप्रैल, 2008 को रामेश्वर उरांव ने मनमोहन सिंह सरकार के तहत पहली कैबिनेट में एक आदिवासी मामलों के मंत्री के रूप में शपथ ली थी।
मनमोहन सिंह सरकार में वे अनुसूचित जनजाति आयोग के चेयरमैन भी रहे हैं। साल 2009 में भाजपा के सुदर्शन भगत ने उन्हें हराकर लोहरदगा लोकसभा सीट छीन ली थी। साल 2014 में भी रामेश्वर उरांव को सुदर्शन भगत से हार का सामना करना पड़ा था।

More videos

See All