विधानसभा चुनावों में प्रदेश की जनता सिखाएगी भाजपा को सबक- अभय सिंह चौटाला

हरियाणा में विधानसभा चुनाव बेहद करीब है। सभी पार्टियां अपने अपने स्तर पर चुनावों के लिए तैयारियों में जुटी हुई। इसी बीच अभय सिंह चौटाला का एक बयान सामने आया है। कैथल पहुंचे इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने कहा कि कांग्रेस वैसे ही खत्म हो चुकी है, इसलिए इनेलो आगामी चुनावों में किसी से गठबंधन नहीं करेगी।
भाजपा शासन में बदली उचाना की तस्वीर: प्रेमलता
उन्होंने कहा कि इनेलो हरियाणा की सभी 90 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी और प्रदेश में अपनी सरकार बनाएगी। इसके साथ ही अभय सिंह चौटाला ने यह भी कहा कि लोकसभा चुनाव में अलग मुद्दे थे। एक तरफ कांग्रेस के नेता राहुल गांधी थे और दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ! इसके अलावा राष्ट्रवाद का भी मुद्दा था जिस कारण लोगों ने बीजेपी को वोट दिया, लेकिन प्रदेश के मुद्दे अलग होते हैं। इसलिए विधानसभा चुनावों में प्रदेश की जनता भाजपा को सबक सिखाएगी।

More videos

See All