jagran

मुख्यमंत्री रघुवर दास की ससुराल में चोरी, साला के घर से गहने उड़ाए

चोरों ने मुख्यमंत्री के रिश्तेदार को भी नहीं बख्शा। राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास के जमशेदपुर के सोनारी के बुधराम मोहल्ला स्थित ससुराल में चोरो ने चोरी को अंजाम दिया। अलमीरा से एक सोने का हार, मांग टीका, चार जोड़ा छोटा-बड़ा पायल पर हाथ साफ कर दिया। घटना रविवार तड़के तीन बजे की है।
चोर घर के पीछे से दीवार फांदकर घुसे और चोरी के बाद उसी रास्ते से निकल गए। मुख्यमंत्री के साले दीपक साहू की शिकायत पर सोनारी थाना में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मौके पर खोजी कुत्ते के साथ पहुंची, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया। मुख्यमंत्री के तीन साले हैं। इनमें से एक तरुण इंजीनयर हैं। पूरे परिवार के साथ वे बेंगलुरु में रहते हैं। कभी-कभार सोनारी आना-जाना होता है। सोनारी बुधराम मुहल्ला स्थित घर पर दीपक साहू रहते हैं। एक भाई सोनारी में ही अन्य मकान में रहते हैं।
कमरे का दरवाजा तोड़ हुए दाखिल
चोरों ने तरुण साहू के हिस्से वाले घर को निशाना बनाया। कमरे के दरवाजे का ताला तोड़ा और अंदर दाखिल हुए। इसके बाद अलमीरा का लॉक तोड़कर इसमें रखे गहने लेकर चलते बने। रविवार सुबह दीपक साहू के परिवार के लोग जगे और आंगन की ओर गए। दरवाजा खोलने लगे तो नहीं खुला। कारण दरवाजे की कुंडी पर लोहे की बोल्ट फंसी हुई थी जिसे चोरी करने वालों ने फंसा दिया था। किसी तरह बोल्ट को हटाया गया। आंगन में आने पर तरुण साहू के घर के दरवाजा पर लगा ताला टूटा देखा। कमरे की तरफ गए तो अलमीरा खुला देखा। सामान बिखरा पड़ा था। इसकी जानकारी सोनारी पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने चोरी की जांच शुरू की। सोनारी पुलिस के अनुसार 50 हजार की चोरी हुई है। वही पुलिस ने तरुण से भी संपर्क साधा।  

More videos

See All