अरुण जेटली के निधन पर भावुक हुए अरविंद केजरीवाल, ट्वीट कर कही ये बात

पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली का लंबी बीमारी के बाद शनिवार को दिल्ली के एम्स में निधन हो गया। वह 66 वर्ष के थे। जेटली बीते कुछ दिनों से इलाज के लिए एम्स में भर्ती थे। जेटली का गुरुवार को डायलिसिस हुआ था। 
एम्स की मीडिया और प्रोटोकॉल प्रमुख आरती विज ने कहा, “बहुत ही दुख के साथ हमें सूचित करना पड़ रहा है कि पूर्व वित्तमंत्री व सांसद अरुण जेटली जी का शनिवार को दोपहर 12.07 बजे निधन हो गया है। वह यहां एम्स में 9 अगस्त से भर्ती थे और उनका इलाज वरिष्ठ डॉक्टरों की निगरानी में हो रहा था।”
अरुण जेटली के निधन पर भावुक मन के साथ शोक व्यक्त करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, ''पूर्व वित्त मंत्री और वरिष्ठ नेता श्री अरुण जेटली जी का असामयिक निधन राष्ट्र के लिए बहुत बड़ी क्षति है। वो एक शानदार कानूनविद और एक अनुभवी राजनेता थे जो अपने शासन कौशल के लिए जाने जाते हैं, देश उन्हें सदैव याद रखेगा। दुख की इस घड़ी में उनके परिवार के प्रति संवेदना।'' 

वहीं, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा, ''पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री और वरिष्ठ नेता श्री अरुण जेटली जी के निधन के बारे में सुनकर बहुत धक्का लगा। मैं उन्हें कई सालों से जानता था और हमेशा उनमें एक जानकार और कर्मठ इंसान पाया। उनकी याद आएगी। RIP सर''

पाकिस्तान ने मानी हार, बोला- मोदी ने दुनिया से हमें किया अलग-थलग
1974 से शुरू किया था राजनीतिक सफर  
जेटली का जन्म 1952 में दिल्ली में हुआ था और 1974 से उन्होंने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी। वाजपेयी सरकार के दौरान उन्हें 13 अक्टूबर 1999 को सूचना और  प्रसारण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नियुक्त किया गया। उन्हें विनिवेश राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भी नियुक्त किया गया। मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में वह वित्त मंत्री बने थे।
जेटली वर्ष 1982 में जम्मू-कश्मीर के पूर्व वित्त मंत्री गिरधारी लाल डोगरा की पुत्री संगीता के साथ परिणय सूत्र में बंध गए थे। जेटली के परिवार में पत्नी, बेटा रोहन और बेटी सोनाली हैै।

More videos

See All