dainik jagran

तो अब उत्तर प्रदेश के बाद उत्तराखंड का आएगा नंबर, मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं तेज

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल में फेरबदल और विस्तार के बाद अब एक बार फिर उत्तराखंड में भी मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं तेज हो गई हैं। कुछ समय पहले मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने स्वयं अपनी टीम में नए चेहरे शामिल किए जाने की बात कही थी। अब जिस तरह से उत्तर प्रदेश में बड़ा विस्तार किया गया है, उससे इस बात की संभावनाएं पुख्ता नजर आ रही हैं कि उत्तराखंड में भी मंत्रिमंडल में रिक्त तीन पद जल्द भरे जा सकते हैं।
उत्तराखंड विधानसभा 70 सीटों का छोटा राज्य है और इस लिहाज से यहां मंत्रिमंडल में अधिकतम 12 ही सदस्य शामिल किए जा सकते हैं। मार्च 2017 में जब उत्तराखंड में भाजपा सरकार बनी, तब मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत कुल 10 सदस्य ही मंत्रिमंडल में शामिल किए गए। उस वक्त माना जा रहा था कि मुख्यमंत्री जल्द शेष दो पद भी भर देंगे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। इस बीच दो महीने पहले कैबिनेट के वरिष्ठ सदस्य प्रकाश पंत का असामयिक निधन हो गया। पंत वित्त, पेयजल, आबकारी और संसदीय कार्य जैसे अहम महकमे संभाल रहे थे। ऐसे में कार्य के बंटवारे के लिहाज से यह जरूरी हो गया कि मुख्यमंत्री जल्द नए मंत्रियों को अपनी टीम में जगह दें।
 

More videos

See All