पूरे प्रदेश में याद किए गये राजीव गांधी- अशोक तंवर

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि आज समय एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने का नहीं बल्कि सकारात्मक सोच के साथ व्यक्तिगत स्वार्थों को त्यागकर आगे बढ़ने का है। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने देश के लिए अपने प्राणों को न्योछावर किया था, इसलिए हमें सत्ता के पीछे भागने के बजाय देश के समक्ष आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए एकजुट होना होगा। तंवर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी विधानसभा चुनावों को लेकर पूरी तरह से तैयार है और प्रदेश में अगली सरकार कांग्रेस की बनेगी। तंवर आज ओल्ड फरीदाबाद स्थित राजीव गांधी पार्क में उनकी 75वीं जयंती पर राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के उपरांत उपस्थित कांग्रेस जनों को सम्बोधित कर रहे थे।
पानीपत के नए परिसर का उद्घाटन करेंगे : शिक्षा मंत्री
इस अवसर पर उन्होंने राजीव गांधी के साथ कार्य करने वाले वयोवृद्ध कार्यकर्ता सरदार हरजीत सिंह सेवक को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माता थे। उन्होंने कहा कि आज सभी को एकजुट होकर कांग्रेस को मजबूत करने के लिए संकल्प लेना होगा, यही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर जिला प्रभारी मोहम्मद बिलाल, पूर्व मंत्री एसी चौधरी, पूर्व विधायक आनंद कौशिक, वरिष्ठ कांग्रेस नेता योगेश गौड़, प्रदेश सचिव एवं प्रवक्ता सुमित गौड़, किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव राकेश भड़ाना, प्रदेश सचिव सत्यवीर डागर, राजेंद्र शर्मा समेत कई लोग मौजूद थे।

More videos

See All