महीने में दो दिन खुलती है उप-तहसील, किसान हो रहे परेशान

शासन ने सुमावली विधानसभा मुख्यालय पर उप-तहसील कार्यालय बनाया है। जिससे किसानों को खेती संबंधी कार्यों के लिए परेशान न होना पड़े। इसके अलावा विवादित निराकरण भी समय पर हो सकें। उप-तहसील में नायब तहसीलदार न होने के कारण तहसीलदार महीने में दो दिन बैठ रहे हैं। इसके आलवा अन्य दिनों में कार्यालय बंद रहता है। जिसकी वजह से किसानों को 20 किमी दूर जौरा तहसील में कामकाज के लिए जाना पड़ रहा है। वहीं किसानों को समय व धन दोनों की हानि हो रही है। साथ ही में कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 

बता दें कि उप-तहसील सुमावली से 25 ग्राम पंचायत लगी हुई हैं। इन पंचायतों के सभी किसानों के कार्य यहां से होना सुनिश्चित किया गया था। लेकिन दो दिन कार्यालय खुलने से किसानों के खेती संबंधी कामकाज नहीं हो पा रहे हैं। जिसकी वजह से क्षेत्र के किसान काफी परेशान हैं। वहीं मजबूरन होकर किसानों को तहसील मुख्यालय पर जाना पड़ रहा है। वहीं कई बार तो अधिकारी तक नहीं मिलते। जिसकी वजह से किसानों को निराश होकर वापस लौटना पड़ता है। साथ ही में अपने कार्यों को पूरा कराने के लिए दूसरे दिन तहसील मुख्यालय जाना पड़ रहा है। वहीं किसान विजय, मोहन सिंह, दीवान खान, लक्ष्मण सिंह, रामसेवक शर्मा, राहुल गुर्जर ने उप-तहसील कार्यालय महीने के पहले शनिवार और अंतिम दिन खुलता है। जिसकी वजह से हम लोगों के खेती संबंधी कामकाज नहीं हो पाते हैं। वहीं हमें तहसील कार्यालय में अपने कामों को कराने के लिए जाना पड़ता है। 
 

More videos

See All