आज दिल्ली जाएंगे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बुधवार को दिल्ली जाएंगे। वे रात 8.30 बजे विमान द्वारा रवाना होकर 9.55 बजे नई दिल्ली पहुचेंगे। बताया जा रहा है कि सीएम के साथ मंत्रिमंडल के सदस्य, विधायक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी दिल्ली जाएंगे। जानकारी के मुताबिक गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम में प्रदेश से लगभग 2500 कांग्रेसी शामिल होंगे।

भाजपा संगठन के चुनाव एक सितंबर से रामप्रताप-विष्णुदेव को दी गई जिम्मेदारी

More videos

See All