पं. नेहरु पर टिप्पणी करने से पहले अपने गिरेबान में झांके साध्वी प्रज्ञा- मंत्री सज्जन सिंह वर्मा

साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के पं. नेहरु को क्रिमिनल बताए जाने पर मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने हमलावर होते हुए शिवराज सिंह व साध्वी प्रज्ञा को ही मध्यप्रदेश का बड़ा अपराधी बता दिया। सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि, 'शिवराज सिंह चौहान और प्रज्ञा ठाकुर खुद इस प्रदेश के बड़े अपराधी है। शिवराज सिंह ने उज्जैन के डॉक्टर सम्भरवाल जो शिक्षा का दान करते थे, उन्हें शिवराज सिंह के साथियो ने मौत के घाट उतार दिया। CM के पद पर रहते हुए शिवराज सिंह चौहान उन अपराधियो से हॉस्पिटल में मिलने गए। वहीं साध्वी प्रज्ञा पर भी देवास के सुनील जोशी की हत्या का मामला दर्ज है। इसलिए ये दोनों पहले अपने गिरेबान में झांक लें।'

लिंचिंग की घटना समाज के लिए घातक : मनमोहन सिंह

उन्होंने पंडित नेहरु की तारीफ करते हुए कहा कि नेहरू जी ने तो अपने जीवन के सारे बसन्त अंग्रेजों की जेल में बिताए हैं। स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। मंत्री ने आगे कहा कि जिस नेहरू ने इस नए आजाद भारत की नींव रखी उसको अपराधी कहना, ये छोटी मानसिकता का प्रतिक है। ऐसे लोगों के विचारों से कभी देश नहीं बनता है। साथ ही इसे निम्न कोटी के विचार और निम्न कोटि के लोग बताते हुए कहा - ये और निचे जाते जायेगे, ये ऊपर नहीं उठ पायेगे।

More videos

See All