कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जयंती पर राजीव गांधी को किया याद

भूतपूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की 75 वी जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका भावपूर्ण स्मरण किया। रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन में कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता नगर निगम परिसर वाटिका स्थित राजीव गांधी की मूर्ति स्थल पर पहुंचे। 
यहां कार्यकर्ताओं ने मूर्ति की साफ सफाई के साथ माल्यार्पण किया। इस दौरान वक्ताओं ने राजीव गांधी को देश में संचार क्रांति का जनक बताते हुए कहां की पंचायतों की मजबूती का सपना उन्हीं के कारण पूरा हुआ है। 

More videos

See All