बाढ़ से निपटने को तैयार दिल्ली सरकार, लगाए जाएंगे 120 टेंट, मिलेंगी सभी सुविधाएं

दिल्ली में बढ़ रहे बाढ़ के खतरों के मद्देनजर सोमवार को सरकार की उच्चस्तरीय बैठक के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कांफ्रेंस में राजधानी के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए दिल्ली सरकार की ओर से 120 टेंट के इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली सरकार इन टेंटों में लोगों को सभी सुविधाएं देगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री केजरीवाल ने दिल्ली में रहने वालों को नदि किनारे के इलाकों से हट कर दूसरी जगह जाने को कहा।  उन्होंने कहा कि बाढ़ के हालात में 23 हजार लोगों के प्रभावित होने की संभावना है। सरकार ने विपरीत परिस्थितियों से निपटने के पुख्ता इंतजाम किए हैं। 

तीन राज्यों में चुनाव से ठीक पहले मोहन भागवत ने फिर फोड़ा आरक्षण बम

मालूम हो कि हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने और यमुना नगर कैचमेंट एरिया में लगातार बारिश होने के कारण रविवार से ही दिल्ली में यमुना नदी ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। सोमवार को यमुना का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया। इस समय यमुना का जलस्तर 204.70 मीटर है जो खतरे के निशान से 0.20 मीटर ऊपर है। बता दें कि खतरे का निशान 204.50 मीटर है।

More videos

See All