देश भक्ति के रंग में रंगे गए थे शहीद मदन लाल धींगड़ा: सहकारिता मंत्री

हरियाणा के सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने कहा है कि शहीद मदन लाल धींगड़ा भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के महान क्रान्तिकारी थे। स्वतंत्रता संग्राम की चिंगारी को अग्नि में बदलने का श्रेय शहीद धींगड़ा को ही जाता है।  मदन लाल धींगड़ा खुद से ही देश भक्ति के रंग में रंगे गए थे। वे इंग्लैण्ड में अध्ययन कर रहे थे, जहां उन्होंने विलियम कर्जन वायली नामक एक ब्रिटिश अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी। कर्जन वायली की हत्या के आरोप में उन पर अभियोग चलाया गया। मदन लाल धींगड़ा ने अदालत में खुले शब्दों में कहा था कि मुझे गर्व है कि मैं अपना जीवन समर्पित कर रहा हूं। यह घटना बीसवीं शताब्दी में भारतीय स्वतन्त्रता आन्दोलन की कुछेक प्रथम घटनाओं में से एक है।

ग्रोवर आज रोहतक में शहीद मदन लालन धींगड़ा को श्रद्धांजलि देने के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। बाद में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए सहकारिता मंत्री ने कहा कि कांग्रेस के नेता अपने-अपने निजी स्वार्थों के लिए वर्चस्व की लड़ाई लड़ रहे है। कांग्रेस में केवल कुर्सी ही कल्चर है। ये लोग अपने परिवार के लिए दल बनाते हैं। ग्रोवर ने कहा कि लोकसभा चुनाव में प्रदेश की जनता ने लोकसभा की सभी दस सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों को विजय दिलाकर परिवारवाद की राजनीति को समाप्त कर दिया है। 

More videos

See All