पुलिस की FIR से रवींद्र राय की प्रतिष्ठा दांव पर, वीडियो जारी कर गोली चलने को बताया था अफवाह

गिरिडीह जिला भाजपा के पूर्व महामंत्री सुबोध राय से स्वतंत्रता दिवस के दिन गलती से गोली चलने से जहां वे खुद तो विवादों में घिरे ही साथ ही प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व सांसद डॉ. रवींद्र राय की प्रतिष्ठा भी दांव पर लग गई। घटना के बाद जहां रवींद्र राय ने सोशल मीडिया में वीडियो जारी कर गोली चलने की बात को अफवाह करार दिया था वहीं पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर साफ कर दिया है कि गोली चली थी।
जनजातीय विवि की स्थापना के लिए बहरागोड़ा सही जगह : द्रौपदी मुर्मू
पुलिस ने यह भी पता लगा लिया कि डोरंडा राजधनवार के पेट्रोल पंप के मालिक मंटू राय की दुनाली बंदूक से गोली चली है। मंटू सिंह के खिलाफ आर्म्‍स एक्ट की प्राथमिकी भी दर्ज कर ली गयी है। अनुसंधान में बाद में पुलिस इस मामले में सुबोध राय का नाम शामिल कर सकती है। बहरहाल पुलिस की कार्रवाई से रवींद्र राय की किरकिरी हो गई है।

More videos

See All