जनजातीय विवि की स्थापना के लिए बहरागोड़ा सही जगह : द्रौपदी मुर्मू

राज्यपाल सह कुलाधिपति द्रौपदी मुर्मू ने राज्य में जनजातीय विवि की स्थापना के लिए बहरागोड़ा को उपयुक्त स्थल माना है. उन्होंने राज्य के उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों को इस दिशा में अग्रतर कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा है कि बहरागोड़ा झारखंड के साथ-साथ पश्चिम बंगाल के निकटवर्ती है. इससे कई राज्यों के विद्यार्थियों को लाभ होगा.
भाजपा नेता को चादर में लपेटकर ले जाना पड़ा बेटे का शव
राज्यपाल शनिवार को राजभवन में उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर रही थीं. मौके पर उच्च शिक्षा प्रधान सचिव शैलेश कुमार सिंह, राज्यपाल के प्रधान सचिव सतेंद्र सिंह, उच्च शिक्षा निदेशक शैलेश कुमार चौरसिया, तकनीकी शिक्षा निदेशक अरुण कुमार, सिदो-कान्हू मुर्मू विवि के कुलपति डॉ एमपी सिन्हा सहित कौशल विकास विभाग के अधिकारी उपस्थित थे. 

More videos

See All