कालका से चुनावी बिगुल फूंकेगी भाजपा, रक्षामंत्री राजनाथ की मौजूदगी में शुरू होगी आशीर्वाद यात्रा

हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा अपना चुनावी बिगुल पंचकूला जिले के कालका विधानसभा से फूंकने जा रही है। रविवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में जन आशीर्वाद यात्रा का आगाज काली माता मंदिर में पूजन तथा कालका मंडी में जनसभा के साथ करेंगे। इसके बाद 8 सितंबर तक मुख्यमंत्री प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में जनता के मध्य पहुंचेंगे और फिर एक बार भाजपा सरकार बनाने का संकल्प लेंगे।
पूर्व सीएम चौटाला की पत्नी के निधन पर शोक जताने खेड़ा फार्म हाउस पहुंचे सीएम खट्टर
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने शनिवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि रविवार सुबह 9 बजे मुख्यमंत्री मनोहर लाल कालका में काली माता मंदिर में पूजा के साथ अपने चुनावी अभियान का आगाज करेंगे। इसके बाद मेन बाजार, गांधी चौक में पुष्प वर्षा के मध्य से होते हुए सब्जी मंडी कालका में पहुंचेंगे, जहां देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री एवं विधानसभा चुनाव प्रभारी नरेंद्र सिंह तोमर, उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री एवं विधानसभा चुनाव सह-प्रभारी भूपेंद्र सिंह, भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ. अनिल जैन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, मंत्रीमंडल सदस्य एवं वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। 
इसके बाद यात्रा धर्मपुर रोड,  व्हाइट हाउस, भाजपा कार्यालय पिंजौर,  अमरावती एन्कलेव,  चंडी मंदिर, माजरी चैक,  रामगढ, बरवाला, मौली होते हुए मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा क़रीब दोपहर 01:00 बजे रायपुररानी  पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि यात्रा के पहले दिन मुख्यमंत्री मनोहर लाल नारायणगढ, साढौरा, जगाधरी एवं यमुनानगर विधानसभा में 152.30 किलोमीटर का सफर तय करते हुए आईटीआई यमुनानगर में यात्रा का समापन करेंगे।

More videos

See All