देश के इस राज्य में लड़कियों की हुई फीस माफ, सरकारी कर्मच‍ारियों की भी बल्ले-बल्ले

स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश की लड़कियों और महिलाओं के साथ सरकारी कर्मचारियों को तोहफे दिए हैं। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग और हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग की प्रतियोगी परीक्षाओं में महिला उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क नहीं देना होगा।कर्मचारियों और पेंशनरों को जनवरी से चार फीसद महंगाई भत्ता दिया गया है।
इससे सरकार पर 260 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा जबकि 1.82 लाख नियमित व अनुबंध कर्मियों व 1.65 लाख पेंशनरों को लाभ होगा। सरकारी स्कूलों के नौवीं और दसवीं कक्षा के सभी विद्यार्थियों को निशुल्क पाठ्य पुस्तकें प्रदान की जाएंगी। इससे 65000 विद्यार्थी लाभान्वित होंगे। यह घोषणाएं शिमला के रिज मैदान पर राज्यस्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में की गईं। राज्यस्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने तिरंगा फहराया व स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने विकासात्मक लक्ष्य पाने के लिए दृष्टिपत्र हिमाचल प्रदेश-2030 तैयार किया है। 
 

More videos

See All