बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के घर से एके 47 मिला है। AK 47 के मिलने की पुष्टि पटना के ग्रामीण एसपी ने की है। इसके साथ ही बम मिलने की भी चर्चा है। इसके बाद पटना पुलिस ने बम स्क्वॉड को भी बुला लिया है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की सुबह से ही मोकामा के निर्दलीय विधायक अनंत सिंह के घर पर पटना पुलिस लगातार छोपमारी कर रही है। छापेमारी बाढ़ के लदमा गांव स्थित उनके आवास पर चल रही है। बता दें कि अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी लोकसभा का चुनाव मुंगेर से लड़ी थीं।
RJD को JDU ने दिया खुला ऑफर, कहा-मेरा दर खुला है खुला ही रहेगा...जिसे आना हो आ जाएइधर, मोकामा के निर्दलीय विधायक अनंत सिंह ने जदयू सांसद ललन सिंह पर बड़ा अारोप लगाया है। उन्होंने कहा कि यह सब जदयू सांसद ललन सिंह के इशारे पर हो रहा है। वे नहीं चाहते हैं कि मैं 2020 में विधानसभा का चुनाव लड़ूं। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इंसाफ की उम्मीद है।
वहीं, पुलिस सूत्रों के अनुसार, सूचना मिली थी कि अनंत सिंह के घर पर कई आपत्तिजनक सामान रखे हुए थे। इसे लेकर शुक्रवार को सुबह से ही छापेमारी की जा रही थी। ग्रामीण एसपी के नेतृत्व में छापेमारी की जा रही थी। इसी छापेमारी में पुलिस को यह बड़ी सफलता हाथ लगी है। बताया जाता है कि अनंत सिंह के घर से दो बम भी मिले हैं। इसके बाद पटना से बम स्क्वॉड की टीम भी बुलाई गई है। बाढ़ की एसडीपीओ लिपि सिंह ने एके 47 तथा दो बम मिलने की पुष्टि की है। पुलिस सुबह तीन बजे से छापेमारी चल रही है।