पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी : विपिन परमार

स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने बुधवार को सुलह विस के अरला में भारतीय जनसेवा संस्था के कार्यक्रम में शिरकत करते हुए लोगों को औषधीय पौधे वितरित किए, वहीं स्वयं भी रुद्राक्ष का पौधा रोपित किया। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों के लगातार दोहन एवं वन क्षेत्रों की कमी से पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है। इससे ग्लोबल वार्मिंग जैसी समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी बताए। कार्यक्रम में संस्था की ओर से लगभग 600 औषधीय पौधे वितरित किए। उन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष से धीरा उपमंडल के 17 लाभार्थियों को तीन लाख रुपये की सहायता राशि भी प्रदान की।
इस मौके पर सुलह भाजपा अध्यक्ष देशराज शर्मा, महामंत्री चंद्रवीर, रमेश परिहार, भारतीय जनसेवा संस्था सचिव विजय शर्मा, दीपक नाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। ननाओं में सुनीं जनसमस्याएं इससे पहले स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने ननाओं में जनसमस्याएं सुनीं व कहा कि वर्तमान सरकार आम जनमानस की शिकायतों का त्वरित निदान सुनिश्चित करने के लिए कृतसंकल्प है तथा इसी दिशा में जनमंच कार्यक्रम के साथ समस्याओं एवं शिकायतों का ऑनलाइन निपटारा भी सुनिश्चित किया जा रहा है। प्रदेश में शीघ्र मुख्यमंत्री हिम सेवा हेल्पलाइन के तहत टोल फ्री नंबर का शुभारंभ किया जाएगा ताकि घ द्वार से ही लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों का निवारण हो सके। स्वास्थ्य मंत्री सहित उपस्थित लोगों ने पूर्व विदेश मंत्री स्व. सुषमा स्वराज को श्रद्धाजंलि दी।

More videos

See All