जाट-बांगर बेल्ट से विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंकेंगे अमित शाह, जींद में देंगे बड़ा संदेश

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद पहली बार हरियाणा आ रहे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जींद दौरा खास होगा। वह राज्यसभा सदस्य व पूर्व केंद्रीय मंत्री चौ. बीरेंद्र सिंह के बुलावे पर हरियाणा आ रहे हैं। अमित शा‍ह जींद की जाट बांगर बेल्‍ट से शुक्रवार को बीरेंद्र सिंह द्वारा आयोजित रैली से हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए बिगुल बजाएंगे। शुक्रवार को बीरेंद्र सिंह को भाजपा में शामिल हुए पूरे पांच साल हो जाएंगे। रैली में जींद की धरती से शाह कोई बड़ा राजनीतिक संदेश दे सकते हैैं, जिसकी गूंज पड़ोसी मुल्कों तक सुनाई देगी। इसका असर हरियाणा में अक्टूबर में होने वाले विधानसभा चुनाव पर पडऩा तय है।
पांच साल पहले अमित शाह ने ही बीरेंद्र सिंह को जींद में भाजपा में शामिल कराया था। अब पांच साल बाद बीरेंद्र सिंह भाजपा के शीर्ष नेतृत्व खासकर मोदी और शाह की जोड़ी के प्रति कृतज्ञता जाहिर करने के लिए रैली कर रहे हैं। इसके पीछे उनका राजनीतिक एजेंडा भी है। आइएएस बेटे बृजेंद्र सिंह को हिसार से चुनाव लड़ाने के लिए बीरेंद्र सिंह ने खुद के राजनीतिक करियर तक की परवाह नहीं की। केंद्रीय मंत्री का पद छोड़ने के साथ ही उन्होंने बेटे को टिकट दिलाने के लिए राज्यसभा की सदस्यता से भी त्यागपत्र देने की पेशकश कर दी थी। उनका त्याग काम आया और बेटे ने हिसार से जीत दर्ज कराते हुए बीरेंद्र सिंह की राजनीतिक विरासत को बखूबी संभाल लिया है।

More videos

See All