राज्यस्तरीय स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल ने फहराया तिरंगा

73वां राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस फरीदाबाद के खेल परिसर के हैलीपॅड मैदान में धूमधाम से मनाया गया। राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया व परेड की सलामी ली। इससे पूर्व उन्होंने युद्ध स्मारक पर जाकर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में लेडी गर्वनर सरस्वती देवी, मुख्य सचिव केशनी आनन्द अरोड़ा, सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
राज्यपाल सत्यदेव नारायण ने अपने सम्बोधन में कहा कि देश की आजादी के लिए राजगुरू, सुखदेव, भगतसिंह, लाला लाजपत राय, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस, चन्द्रशेखर आजाद आदि कई देशभक्तों ने अपने प्राण न्यौछावर किए। मैं सभी वीर शहीदों को नमन् करता हूँ। देश की आजादी के लिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी ने अहिंसावादी आंदोलन चलाया। आजादी के बाद डाॅ0 राजेन्द्र प्रसाद, जवाहर लाल नेहरू, सरदार पटेल, डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर, मौलाना आजाद जैसे नेताओं ने राष्ट्रीय एकता और राष्ट्र निर्माण के लिए कार्य किया। हरियाणा के वीरों का देश है तथा स्वतंत्रता आंदोलन में प्रदेश का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। आजादी के बाद भी देश की सुरक्षा में प्रदेश के वीरों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

More videos

See All