कन्याश्री योजना से 60 लाख बच्चियों को मिली है मदद : ममता बनर्जी

राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को दावा किया कि कन्याश्री  योजना से अभी तक 60 लाख लड़कियों को मदद मिली है. कन्याश्री दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने 2013 से इस योजना पर 7000 करोड़ रुपये खर्च किये हैं. 
सुश्री बनर्जी ने कहा कि कन्याश्री छात्रवृत्ति से लड़कियों को स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालयों में अपने सपने पूरे करने में मदद मिली. मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया कि कन्याश्री दिवस बंगाल के लिए एक खास दिन है. कन्याश्री योजना 2013 में शुरु हुई थी, इसे संयुक्त राष्ट्र (प्रथम पुरस्कार) पुरस्कार भी मिले हैं.
 

More videos

See All