स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट ने किया झंडावंदन, उज्जैन में मंत्री पटवारी ने फहराया तिरंगा

देशभर में स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। शहर में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य आयोजन आरएलपीटीसी 15वीं बटालियन में हुआ, जहां स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट ने झंडावंदन किया और परेड की सलामी ली और प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के संदेश का वाचन किया। इसके बाद मुख्य आयोजन शुरू हुए। उज्जैन में जिला मुख्यालय पर मुख्य समारोह में खेल एवं युवक कल्याण तथा उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। निगम ने सिटी बस में महिलाओं के लिए सफर फ्री कर राखी का गिफ्ट दिया है। 

यहां भी हुए आयोजन
  • इंदौर में एसएसपी रुचि वर्धन मिश्र ने पुलिस कन्ट्रोल रूम में झंडावंदन किया। झंडावंदन के साथ ही कंट्रोल रूम की नई परम्परा की शुरुआत भी की। एसएसपी ने झंडावंदन करने के बाद सभी अधिकारियों और आरक्षकों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। 
  • इंदौर नगर निगम में सभापति अजय नरुका और आयुक्त आशीष सिंह ने झंडा वंदन किया। स्वास्थ्य कारणों के चलते महापौर मालिनी गौड़ समारोह में शामिल नहीं हो पाईं। 
  • मुख्य समारोह में झंडावंदन करने के पहले स्वास्थ्यमंत्री सिलावट ने शहर कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर ध्वजारोहण किया और सभी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव, कार्यकारी अध्यक्ष विनय बाकलीवाल, विधायक संजय शुक्ला सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

More videos

See All