नेताओं के भविष्‍य की रणनीति तय करेगा भाजपा का सदस्‍यता अभियान

 विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा का चल रहा सदस्यता अभियान कई नेताओं का सियासी भविष्य भी तय करेगा। इस अभियान को सफल बनाकर भाजपा का कुनबा बढ़ाने वाले नेताओं का सियासी कद भी बढ़ेगा। उनसे संबंधित विधानसभा क्षेत्र में नए सदस्यों की संख्या और अभियान में उनकी सक्रियता के आधार पर पार्टी में उनकी भूमिका तय होगी।
विधानसभा चुनाव का टिकट वितरण से लेकर संगठन में नेताओं को जिम्मेदारी सौंपते समय सदस्यता अभियान के परिणाम को आधार बनाया जाएगा। इसे ध्यान में रखकर पूर्व विधायक से लेकर नए दावेदार अपने क्षेत्र में नए लोगों को पार्टी से जोड़ने में लगे हुए हैं।
फरवरी में दिल्ली में विधानसभा चुनाव होना है और भाजपा ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। जीत की लहर पर सवार पार्टी दिल्ली में 21 वर्षो के बाद सत्ता में वापसी का सपना संजोए हुए हैं। कार्यकर्ता लोगों से केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियां बताकर उन्हें भाजपा के साथ जुड़ने की अपील कर रहे हैं। इसके साथ ही दिल्ली की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार की कमियां भी गिनवा रहे हैं।

More videos

See All