शांता कुमार बोले, भाजपा को मिली बड़ी जीत से कमजोर हुआ लोकतंत्र

कांग्रेस पार्टी यदि नेहरू परिवार से बाहर न आई तो वो दिन दूर नहीं जब कांग्रेस पूरी तरह खत्म हो जाएगी। कांग्रेस के पास बहुत बड़ा मौका था। इस बार किसी और को अध्यक्ष बनाने का। लेकिन ये मौका कांग्रेस ने गंवा दिया। यह शब्द पूर्व केंद्रीय मंत्री, पूर्व सीएम एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता शांता कुमार ने कहे। सोलन में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होने कहा इस लोकसभा चुनाव में भाजपा को बहुत बड़ी जीत मिली है। लेकिन लोकतंत्र कमजोर हुआ है, क्योंकि लोकतंत्र में मजबूत विपक्ष बहुत जरूरी है।
देश में कांग्रेस से बड़ा विपक्ष कोई नहीं बन सकता, क्योंकि वो ऑल इंडिया पार्टी है और कोई भी दल अभी राष्ट्रीय पार्टी नहीं बन सकती। कांग्रेस के कई विद्वान नेता हैं, जो देश को एक मजबूत विपक्ष दिला सकते हैं। उन्‍होंने कहा पक्ष व विपक्ष में राजनीति के तौर पर टकराव तो होता है लेकिन विरोध का विरोध करना जायज नहीं है। प्रदेश में जयराम सरकार हर क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रही है। लेकिन कांग्रेस हर बात का विरोध करती है। यह राजनीति प्रदेश की नहीं थी। हमारे समय मे भी मुद्दों पर टकराव होता था। लेकिन प्रदेश के विकास के लिए पक्ष-विपक्ष सहयोग करता था। अच्छे कामों पर एक दूसरे का समर्थन करते थे लेकिन आज हर योजना का विरोध होता है।
प्रदेश में धारा 118 पर विपक्ष द्वारा उठाये जा रहे मुद्दे पर भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा प्रदेश के विकास के लिए यदि इसमें रिलेक्सेशन करने की जरूरत पड़ेगी तो करेंगे, जैसा पहली की सरकारों में होता आया है। लेकिन यह सुनिश्चित किया जाएगा कि प्रदेश के लोगों के हितों से खिलवाड़ न हो। प्रदेश को मेरी सरकार के होते हुए विद्युत परियोजनाओं से करोड़ों रुपयों की रॉयल्टी मिलनी शुरू हुई थी, जो आज प्रदेश के विकास में अहम है।
 
 

More videos

See All