सोनभद्र में नरसंहार के पीडि़तों से उभ्भा गांव में मिलीं प्रियंका वाड्रा, घटनास्थल भी देखा

कांग्रेस महासचिव तथा उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी ने मंगलवार को सोनभद्र नरसंहार में पीडि़त परिवारों से किया गया वादा आज निभाया। मिर्जापुर से 20 जुलाई को लौटने वाली प्रियंका गांधी वाड्रा आज सोनभद्र के उभ्भा गांव पहुंची और पीडि़त परिवारों से मिलीं। 
प्रियंका गांधी वाड्रा वाराणसी व मिर्जापुर होते हुए सोनभद्र के उभ्भा गांव पहुंची। यहां उभ्भा गांव के प्राथमिक विद्यालय परिसर में परिजनों से मिलने के बाद गांव की एक महिला के साथ घटनास्थल भी देखने गईं। 
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मंगलवार दोपहर डेढ़ बजे करीब सोनभद्र के उभ्भा गांव पहुंच गईं। उन्होंने यहां पर वह 17 जुलाई को हुए भूमि विवाद में मारे गए लोगों के आश्रितों और घायलों के पीडि़तों का हालचाल जाना। वह पीडि़त परिवारों के साथ काफी देर तक रहीं। 
मिर्जापुर के नरायनपुर में भारी भीड़ देख रुकीं प्रियंका, महिलाओं ने किया स्वागत
सोनभद्र के उभ्भा गांव जाने को निकली प्रियंका वाड्रा जैसे हीं नरायनपुर पहुंची लोगों की भीड़ देख अपनी गाड़ी रुकवा दी। सड़क किनारे खड़ी दर्जनों महिलाएं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रियंका का जोरदार स्वागत किया।इस दौरान नारेबाजी के बीच मुस्कुराती हुई प्रियंका भीड़ के बीच जा पहुंची जहां उन्हें माला पहनाई गई। इस दौरान एसपीजी सुरक्षा में लगे जवान लोगों को दूर करते रहे लेकिन प्रियंका ने सबसे हाथ मिलाया और मुस्कुराते हुए अभिवादन कर वापस अपनी कार में सवार होकर सोनभद्र के लिए रवाना हो गईं।
यह वही जगह है जहां पिछली बार सोनभद्र जाते समय प्रियंका गांधी को जिला प्रशासन ने रोक लिया था और चुनार गेस्ट हाउस के गए थे। मंगलवार को माहौल अलग रहा, पुलिस चौकन्नी रही और प्रियंका वाड्रा को सकुशल सीमा पार कराया गया। इस दौरान नारेबाजी के बीच मुस्कुराती हुई प्रियंका भीड़ के बीच जा पहुंची जहां उन्हें माला पहनाई गई। इस दौरान एसपीजी सुरक्षा में लगे जवान लोगों को दूर करते रहे लेकिन प्रियंका ने सबसे हाथ मिलाया और मुस्कुराते हुए अभिवादन कर वापस अपनी कार में सवार होकर सोनभद्र के लिए रवाना हो गईं।

More videos

See All